ट्रक ने सड़क किनारे खड़े युवक को रौंदा, मौत
अलीगढ़, मई 21 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। लोधा थाना क्षेत्र के गांव नहरौला में बुधवार को सड़क किनारे खड़े युवक की ट्रक की चपेट में आकर मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। गांव नहरौला निवासी कन्हैयालाल (32) पुत्र रामफल मजदूरी करता था। परिवार में दो बच्चे व पत्नी है। परिजनों के अनुसार बुधवार की शाम वह गांव के बाहर सड़क पर खड़ा था। तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौका मिलते ही आरोपी चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। यह भी पढ़ें- सलोना मोड़ के समीप ट्रक के धक्के से होटल कर्मी की मौत गंभीर हालत में परिजनों ने उसे मेडिकल कालेज में भर्ती करा दिया। गुरुवार को उपचार के दौरान कन्हैयालाल ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.