रामपुर, मार्च 19 -- मुरादाबाद में हुए एक सड़क हादसे में स्कूटी सवार क्षेत्र की दो युवतियां घायल हो गईं। हादसे में एक युवती की ट्रक के पहिये के नीचे कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी साथी गंभीर रूप से घायल है। क्षेत्र के टेहरी ख्वाजा गांव निवासी स्वर्गीय रिफाकत अंसारी की पुत्री महजबी अपनी दोस्त रुखसार के साथ बुधवार को स्कूटी से दवाई लेने मुरादाबाद गई थी। इसी बीच कटघर क्षेत्र के गुलाबबाड़ी के पास पहुंचीं तो पीछे से आ रहे एक ओवरलोड ट्रक ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महजबी स्कूटी समेत सड़क पर गिर पड़ी और सीधे ट्रक के पिछले पहिये के नीचे आ गई। हादसे में महजबी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि उसकी दोस्त रुखसार गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों को इकट्ठा होता द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.