ट्रक ने स्कूटी सवार दंपती को रौंदा, शिक्षिका की मौत
मुजफ्फरपुर, मई 11 -- कुढ़नी, हिन्दुस्तान संवददाता। तुर्की थाने के सकरी सरैया चौक पर सोमवार की रात ट्रक ने स्कूटी सवार दंपती को रौंद दिया। हादसे में शिक्षिका ऋचा (35) की मौके पर ही मौत हो गई। वह मूल रूप से सीतामढ़ी जिले की रहनेवाली थी। ऋचा छाजन हरिराय टोला स्थित एक सरकारी स्कूल में शिक्षिका थीं। ऋचा के पति मो. अफजल सकरी स्थित एक वाहन शोरूम में गार्ड की नौकरी करते हैं। दोनों पति-पत्नी सकरी में निजी मकान में किराए पर रहते थे। सोमवार की रात दंपती सामान की खरीदारी कर डेरा लौट रहे थे। सड़क पार करने के दौरान पटना की तरफ जा रहे ट्रक ने रौंद दिया। यह भी पढ़ें- मृत ट्रक चालक का शव गांव आते मचा कोहराम समाजसेवी रामबाबू यादव ने दंपती को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां शिक्षिका की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। पुल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.