नोएडा, मार्च 31 -- नोएडा। सेक्टर-93 में तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने सैर कर रहे दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-93 स्थित एक्सप्रेस व्यू अपार्टमेंट निवासी विपिन कुमार सिंह ने पुलिस को बताया कि वह 28 मार्च की सुबह करीब सात बजे मॉर्निंग वॉक कर रहे थे। उनके साथ सोसाइटी निवासी कप्तान लाकरा भी थे। सेक्टर-93 स्थित ट्रैफिक सिग्नल के निकट एक ट्रक के चालक ने दोनों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए सेक्टर-110 स्थित यथार्थ अस्पताल पहुंचाया। जहां दोनों का उपचार हुआ। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर यूपी नंबर के ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच कर आगे की क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.