हमीरपुर, फरवरी 18 -- हमीरपुर। कानपुर-सागर हाईवे पर ट्रक से कुचलकर साइकिल सवार की मौत हो गई। जबकि दो अन्य बाइक सवार को हल्की फुल्की चोटें आई हैं। चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गए। शहर के मेरापुर निवासी अरविंद नशे की हालत में बुधवार को साइकिल लेकर कानपुर-सागर हाईवे के रानी लक्ष्मीबाई तिराहा के पास से निकल रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अरविंद साइकिल लहरा था। इसी बीच ट्रक की टक्कर लगने से अरविंद छिटककर दूर गिरा। इससे वह और गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी दौरान वहां से निकले दो बाइक सवार भी घायल हो गए। अरविंद को आनन-फानन में जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.