हरिद्वार, दिसम्बर 31 -- हरिद्वार लक्सर मार्ग पर देर रात एक गन्ने के ओवरलोड ट्रक ने सड़क किनारे खड़े विद्युत पोल में टक्कर मार दी। विद्युत पोल टूटने से आसपास के पांच गांव में बिजली की सप्लाई बाधित हो गई। साथ ही विद्युत लाइनें टूट कर सड़क के बीचोबीच लटक गई। इस कारण मार्ग पर करंट फैलने का खतरा बना गया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने ऐतिहातन मार्ग पर वाहनों का संचालन बंद किया। देर रात मार्ग पर वाहनों का संचालन दो घंटे तक बंद रहा। मंगलवार देर रात को हरिद्वार लक्सर मार्ग पर बड़ा हादसा होने से टल गया। गनीमत रही कि ट्रक की विद्युत पोल से भीषण टक्कर के दौरान उठी चिंगारियों से आग नहीं लगी। आग लगने के कारण जान माल का नुकसान हो सकता था। ट्रक की टक्कर से विद्युत पोल टूटने के बाद लक्सर मार्ग पर अंधेरा छा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर लगने से पहले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.