ट्रक ने रोकी ट्रेनें; डीजल खत्म होने से क्रॉसिंग पर अटका, घंटे भर फंसी रहीं 5 रेलगाड़ी
मुख्य संवाददाता, अगस्त 7 -- गोरखपुर जिले में मगहर-खलीलाबाद रेल मार्ग पर गुरुवार देर रात एक ट्रक का डीजल खत्म हो जाने से बड़ा रेल व्यवधान उत्पन्न हो गया। ट्रक समपार फाटक के बीचों-बीच बंद हो गया, जिससे अप और डाउन दोनों रेल लाइनें करीब एक घंटे तक बाधित रहीं। इस कारण कामाख्या एक्सप्रेस, कृषक एक्सप्रेस और राप्तीसागर एक्सप्रेस समेत कई यात्री ट्रेनें तथा छह मालगाड़ियां रास्ते में खड़ी रहीं। जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात करीब 3:40 बजे मगहर-खलीलाबाद मार्ग स्थित लेवल क्रॉसिंग संख्या 175-ए से एक ट्रक गुजर रहा था। जैसे ही ट्रक रेलवे फाटक के अप लाइन हिस्से पर पहुंचा, उसका इंजन अचानक बंद हो गया। चालक ने काफी प्रयास किया, लेकिन ट्रक स्टार्ट नहीं हुआ। बाद में पता चला कि ट्रक का डीजल पूरी तरह खत्म हो चुका था।क्रॉसिंग पर अटका ट्रक, कई ट्रेनें फंसी इस बीच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.