ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार दंपत्ति को रौंदा, मौत
गढ़वा, अप्रैल 22 -- रंका(गढ़वा), प्रतिनिधि। गढ़वा-अंबिकापुर एनएच 343 पर मंगलवार की रात करीब 9.30 बजे भीषण सड़क दुर्घटना में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रंका की ओर से छत्तीसगढ़ एक ट्रक काफी तेज गति में जा रहा था। वहीं विपरीत दिशा से बाइक सवार चुतरू गांव निवासी लोटन मांझी पिता सरयू मांझी ( 35 वर्ष) और उसकी पत्नी अनिता देवी ( 30 वर्ष) एक शादी में शामिल होकर घर लौट रहे थे। इसी क्रम में अनियंत्रित ट्रक ने सीधे बाइक को रौंदते हुए आगे बढ़ गया। उससे घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई। वहीं बाइक के पीछे आ रही एक एसयूवी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। यह भी पढ़ें- सुपौल: तेज रफ्तार का कहर: ट्रक बाईककी आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत टक्कर की तेज आवाज सुनकर लोग घटनास्थल पर पहुंचे तबतक ट्रक चालक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.