रुद्रपुर, जून 4 -- रुद्रपुर, संवाददाता। सिडकुल क्षेत्र में गुरुवार सुबह ट्रक की टक्कर से एक साइकिल सवार की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, मड़ोली बरेली निवासी 48 वर्षीय हरपाल सिंह ट्रांजिट कैंप में किराये में घर में रहकर पत्नी और चार बच्चों के साथ रहता था। वहीं सिडकुल की एक कंपनी में माली का काम करता था। गुरुवार सुबह कंपनी जाते समय रास्ते में ट्रक ने उनकी साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना पर अस्पताल पहुंची सिडकुल चौकी पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी। वहीं पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...