लखीमपुरखीरी, जनवरी 22 -- कोतवाली सदर के महेवागंज में बाइक सवार युवकों को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक बुरी तरह घायल हो गया। राहगीरों की मदद से पुलिस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है। पलिया थाना क्षेत्र के गांव पतवारा निवासी राधेश्याम व राम आसरे अपनी बाइक से लखीमपुर शहर से वापस पलिया जा रहे थे। बाइक राधेश्याम भारती चला रहा था। जबकि राम आसरे पीछे बैठा था। तभी महेवागंज में पेट्रोल पंप के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों लोग बाइक से उछलकर दूर जा गिरे। बाइक पर पीछे बैठा राम आसरे गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि बाइक चला रहा राधेश्याम बाल बाल बच गया। हादसा देख मौके पर राहगीरों व दुकानदारों की भीड़ जमा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.