लखीमपुरखीरी, मार्च 29 -- फरधान थाना क्षेत्र में सिकंद्राबाद रोड पर रविवार दोपहर ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई जबकि ई रिक्शा सवार छह लोग घायल हएु। बताया जा रहा है कि अनियंत्रित डीसीएम ने पहले बाइक सवारों को टक्कर मारी फिर भागने के प्रयास में ई रिक्श में टक्कर मार दी। बाइक पर दंपति और उनकी तीन बेटियां सवार थी। हादसे में पत्नी और उसकी छह माह की बच्ची की मौके पर मौत हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...