अयोध्या, फरवरी 3 -- अयोध्या संवाददाता। लखनऊ-गोरखपुर हाइवे पर अयोध्या कोतवाली क्षेत्र में एक ट्रक ने पीछे से एक बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बस्ती से दर्शननगर अस्पताल में मरीज को देखने जा रहे बाइक सवार एक की मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल हुआ है। घायल को दर्शननगर मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि बस्ती जनपद के परशुरामपुर थाना क्षेत्र स्थित जमौलिया पांडेय निवासी जगप्रसाद यादव पुत्र रामदेव यादव और दुर्गा प्रसाद यादव पुत्र बांकी यादव एक ही मोटरसाइकिल से अयोध्या कोतवाली के दर्शननगर मंडलीय अस्पताल आ रहे थे। लखनऊ हाइवे पर कोतवाली क्षेत्र में बूथ नंबर चार के पास पीछे से आ रही राजस्थान में पंजीकृत एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और ट्रक का चालक अपना वाहन छोड़ मौके से फरार हो गया। सीओ अयोध्या आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.