लखीमपुरखीरी, मार्च 31 -- नीमगांव थाना के लखीमपुर-सिकंदराबाद रोड पर भादूरा के पास लखीमपुर की तरफ से आ रहे एक तेज़ रफ़्तार ट्रक ने दो बाइकों को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में नीमगांव निवासी 21 वर्षीय मुकेश कुमार पुत्र राम कुमार की मौके पर मौत हो गई। जबकि पीछे बैठे उसके भाई आदेश कुमार भी गंभीर घायल हो गया। साथ ही दूसरी बाइक पर सवार अरमान निवासी रोशन नगर को भी चोटे आई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची नीमगांव पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से घायलों को बेहजम स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां से घायल आदेश कुमार को गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। नीमगांव पुलिस ने मृतक मुकेश कुमार पुत्र राम कुमार के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक मुकेश कुमार की मई माह मे शादी होनी थी। मुकेश की मौत के बाद परिवार की खुशिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.