बरेली, फरवरी 17 -- मीरगंज, संवाददाता। हाईवे पर ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। जिससे कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को निकालते समय गार्ड कार में रखा बैग ले गया। बैग में रुपयेथे, सूचना पर पुलिस ने गार्ड से बैग लेकर घायल के परिजनों को सौंप दिया। मंगलवार सुबह 7.30 बजे रामपुर से बरेली की ओर जा रही कार को मीरगंज के सिंधौली चौराहा पर नगरिया कल्यानपुर की ओर से आए ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे कार सवार आदेश पुत्र मंगलीराम निवासी लाल फाटक, बरेली गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर एंबुलेंस चालक विजय मौके पर पहुंच गया। वह पुलिस को सूचना देकर घायल को क्षतिग्रस्त कार से निकालने में जुट गया। सूचना पर ट्रैफिक इंचार्ज उप निरीक्षक श्रीपाल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल को इलाज को बरेली भेज दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि क्षतिग्रस्त कार ...