जहानाबाद, फरवरी 22 -- मेहंदिया, निज संवाददाता। मेहंदिया थाना क्षेत्र के हरदिया मोड़ स्थित एनएच 139 पर रविवार की दोपहर एक ट्रक ने ऑटो में धक्का मार दिया, जिसमें ऑटो पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायल सभी को प्राथमिक इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कलेर में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर स्थिति के बाद सदर अस्पताल अरवल रेफर कर दिया गया। घायल व्यक्ति की पहचान अजय पासवान, रीता देवी और बबी कुमार ग्राम सेम्भुआ के रूप मे की गई है। सभी लोग शादी का सामान खरीदने ऑटो पर बैठकर अरवल जा रहे थे। ट्रक चालक धक्का मारकर गाड़ी सहित भागने मे सफल रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.