ट्रक ने ब्लिंकिट डिलेवरी बॉय को रौंदा, मौत
झांसी, मई 9 -- झांसी। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में भीषण हादसा हुआ। झांसी-ग्वालियर एनएच पर महेंद्रपुरी कॉलोनी के पास मोड़ पर ड्यूटी से घर आ रहे ट्रक ने ब्लिंकिट डिलेवरी बॉय को रौंद डाला। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं टक्कर के बाद ट्रक बाइक समेत फंसाकर कई मीटर तक घसीटता ले गया। उसके दो महीने पहले शादी हुई थी। वहीं परिवार में कोहराम मच गया। हालांकि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव अम्बाबाय निवासी जितेंद्र प्रजापति (25) बेटा गोकुल प्रजापति ब्लिंकिट मॉल में डिलेवरी का काम करता था। उसकी 19 फरवरी को ही शादी हुई थी। शुक्रवार की आधी रात के बाद वह ड्यूटी के बाद घर आ रहा था। जैसे ही बाइक लेकर महेंद्र कॉलोनी के मोड़ पर पहुंचा, तभी एक ट्रक मुड़ रहा था। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, ट्रक बाइक में टक्कर मारता हुआ निकल गया। टक्कर इतनी जबर्दस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.