लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 8 -- सोमवार सुबह निघासन-ढखेरवा रोड पर सम्राट हास्पिटल के पास ढखेरवा की तरफ से आ रही बोलेरो को सामने से आए ट्रक ने क्रास करते समय टक्कर मार दी। इससे बेकाबू बोलेरो सड़क किनारे खंती के पास जाकर रुकी। इसमें सवार लोग बाल-बाल बचे। सोमवार सुबह अपनी बोलेरो में सवार अजयदीप व उनके घर के लोग नानपारा से निघासन की तरफ आ रहे थे। दूसरी तरफ से बेलरायां चीनी मिल में गन्ना खाली करके ढखेरवा की तरफ ट्रक जा रहा था। सम्राट हास्पिटल के पास एक-दूसरे को क्रास करते समय किसी वजह से बेकाबू हुए ट्रक ने बोलेरो के पिछले हिस्से में टक्कर मार दी। इससे बेकाबू बोलेरो सड़क किनारे खंती की तरफ भाग पड़ी। हालांकि ड्राइवर ने किसी तरह उसे खंती में घुसने से पहले रोक लिया। टक्कर से बोलेरो तो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई लेकिन इसमें सवार लोग बाल-बाल बच गए। राहगीरों व...