गोरखपुर, दिसम्बर 21 -- सोनबरसा, हिन्दुस्तान संवाद। एम्स क्षेत्र के सोनबरसा बाजार में फोरलेन क्रासिंग पर रविवार की सुबह करीब 9 बजे एक ट्रक ने फोरलेन क्रासिंग पार कर रहे बाइक सवार युवक को रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान कुशीनगर जिले के अहिरौली थानाक्षेत्र के हंसखोर निवासी अजीत (30) पुत्र रामबहाल के रूप में हुई। अजीत रविवार की सुबह अपनी बाइक लेकर सोनबरसा बाजार फोरलेन क्रासिंग पार कर रहा था। उसी दौरान कसया की तरफ से आ रहा तेज गति ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। जिसमे युवक की मौके पर मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.