मैनपुरी, मई 26 -- कस्बे के जीटी रोड पर डाक बंगला के सामने ट्रक ने युवक को रौंद दिया। ट्रक की टक्कर से युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना क्षेत्र के ग्राम शेरपुर चुहरपुर निवासी 38 वर्षीय सुरजीत पुत्र रामभरोसे लाल सोमवार की रात जीटी रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डलवाने जा रहे थे। तभी रास्ते में डाक बंगले के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। ट्रक के नीचे आने से सुरजीत का सिर बुरी तरह कुचल गया। यह भी पढ़ें- ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौत से मचा कोहराम जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों के हवाले कर दिया। घटना से मृतक की पत्नी रचना का रो-रो कर बुरा हाल है। म...