बांदा, मार्च 14 -- बांदा। संवाददाता खुरहंड। कस्बा में छिबांव रोड के आगे राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को सुबह नौ बजे अतर्रा की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार लकड़ी भरे ट्रक ने बाइक सवार युवक को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में खुरहंड स्टेशन निवासी 25 वर्षीय अमन गुप्ता बुरी तरह घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस एवं स्थानीय पुलिस को फोन किया, लेकिन मौके पर कोई नहीं पहुंचा। परिजनों ने आनन-फानन निजी गाड़ी से उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल ले गए। यहां से उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे में बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.