फिरोजाबाद, मई 1 -- टूंडला के सुभाष चौराहा पर वाहन ने एक बाइक सवार में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप घायल हो गया। जिसको अस्पताल भेजा गया है। गांव चुल्हाबली निवासी 24 वर्षीय अभिषेक पुत्र सोनवीर सिंह अपनी बाइक से कहीं जा रहा था। जैसे ही सुभाष चौराहा पर स्थित जनसेवा केन्द्र के सामने पहुंचा वैसे ही एक ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर घायल हो गया, तथा उसकी बाइक भी छतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसको उपचार हेतु सीएससी भेजा है। वहीं ट्रक को एफएच चौकी पर खड़ा करा दिया गया है। ट्रक चालक को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.