ट्रक ने बाइक सवार बहन को कुचला, भाई गंभीर घायल
इटावा औरैया, मार्च 24 -- आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर मॉर्डन तहसील के पास मंगलवार की दोपहर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार भाई-बहन को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठी महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मैनपुरी के ग्राम नगला देवी निवासी अवधेश अपनी 23 वर्षीय बहन श्रद्धा पत्नी नवाब सिंह निवासी ग्राम विचपुरी थाना वैदपुरा को उसके मायके से ससुराल छोड़ने जा रहा था। दोनों भाई-बहन बाइक से आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर मॉर्डन तहसील के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.