गंगापार, मई 20 -- प्रयागराज -बांदा हाईवे पर मंगलवार रात एक ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। टक्कर से पिता की मौके पर मौत हो गई जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसका इलाज वाराणसी में चल रहा है। युवक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से गांव में कोहराम मच गया है। घूरपुर थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत पचखरा निवासी 26 वर्षीय राजकुमार द्विवेदी उर्फ मोनू द्विवेदी निवासी पुत्र राम लोचन द्विवेदी अपने आठ वर्षीय बेटे शिव शंकर द्विवेदी के साथ मंगलवार बांदा हाईवे पर एक ढाबे पर खाना खाने गए थे। दोनों खाना खाने के बाद सड़क पर आए और बाइक से जाने के लिए तैयार हुए। उसी समय एक ट्रक आ गया और दोनों को जोरदार टक्कर मार दी। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर...