ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को मारी टक्कर, पिता की मौत
लखीमपुरखीरी, अप्रैल 21 -- महेवागंज,संवाददाता। कोतवाली सदर की सैधरी बाईपास मोड़ पर ट्रक व बाइक की जोरदार टक्कर में बाइक चालक पिता की मौके पर मौत हो गई। जबकि बाइक पर बैठी बेटी बाल बाल बच गई। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है।फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के गांव तेंदुआ निवासी 55 वर्षीय यूसुफ मंगलवार की दोपहर अपनी बेटी आफरी की दवा लेने लखीमपुर शहर जा रहे थे। महेवागंज के आगे सैधरी बाईपास मोड़ पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे यूसुफ ट्रक के नीचे आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। बाइक पर पीछे बैठी बेटी आफरी बाल बाल बच गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही चालक ट्रक छोड़ कर मौके से फरार हो गया। आफरी ने बताया कि मृतक यूसुफ का एकलौता बेटा आफान गुजरात में सिलाई का क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.