नोएडा, मई 7 -- नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-67 में ट्रक ने बुधवार रात बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। फेज-3 थाने की पुलिस ने मृतक के जीजा की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। दिल्ली के शाहीन बाग निवासी शेख आजम ने पुलिस को बताया कि उनका साला प्यारूद्दीन मिर्जा वर्तमान में सेक्टर-63 स्थित छिजारसी में रहता था। वह एक फैक्टरी में नौकरी करता था। उसके साथ बहलोलपुर गांव निवासी दोस्त अनिल कुमार भी फैक्टरी में काम करता है। बुधवार रात करीब 8.30 बजे दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। यह भी पढ़ें- ट्रक के चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत जैसे ही दोनों सेक्टर-67 पहुंचे तो पीछे से एक तेज गति से चलाकर आ रहे हरियाणा नंबर के ट्रक चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। पीड़ित के अनुसार ...