ट्रक ने बाइक सवार तीन को कुचला, तीनों की मौत
समस्तीपुर, मई 28 -- शाहपुर पटोरी/ मोरवा। हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर गुरुवार की शाम एक ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचल दिया। इस घटना में तीनों की मौत हो गई। मृतकों में वैशाली जिला के जंदाहा थाना क्षेत्र स्थित चांदसराय निवासी खुर्शीद आलम (60), उनकी पत्नी रवीना खातून (45) एवं उनकी पौत्री चांदनी (10) शामिल हैं। जानकारी के अनुसार तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर चांदसराय से चकलालशाही के रास्ते दलसिंहसराय स्थित बसढ़िया जा रहे थे, जहां खुर्शीद का ससुराल है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार समस्तीपुर की ओर से तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने चकलालशाही चौक पर बाइक सवार तीनों को कुचल दिया। यह भी पढ़ें- बकरीद पर दादा-दादी एवं पोती की मौत से पसरा मातमी सन्नाटा जिसमें खुर्शीद में घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। आनन-फानन में रवीना एवं चांदनी को अनुमंडलीय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.