बदायूं, जनवरी 14 -- अलापुर। एमएफ हाईवे पर नई बाजार के पास एक ट्रक ने बाइक सवार विकास शर्मा को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने ट्रक और उसके चालक को कब्जे में ले लिया है। मंगलवार को एमएफ हाईवे पर सामने से आ रहे ट्रक की टक्कर से वार्ड नंबर तीन अलापुर के रहने वाले विकास शर्मा पुत्र राजीव शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। विकास शर्मा अपनी रिश्तेदारी से गांव जगत से वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही वह कंचनपुर गांव से आगे बढ़े और नई बाजार के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.