लखनऊ, जुलाई 3 -- मोहनलालगंज। संवाददाता बहन के यहां से अपने चचेरे साले के साथ बाइक से घर जा रहे युवक को रायबरेली हाइवे पर फुलवरिया मोड़ के पास शहर की तरफ से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। बाइक सवार युवक उछल कर सड़क पर जा गिरा जिसे ट्रक ने कुचल दिया जबकि उसका साला दूसरी तरफ जा गिरा जिससे उसे मामूली चोट आई है। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मृतक के परिचित मौके पर पहुंच गए और हंगामा शुरु कर दिया सड़क पर जाम लगाने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने समझा बुझा कर शांत कराया।बिजनौर थाना क्षेत्र के मुल्लाही खेड़ा निवासी धीरज राजपूत (22) आबूधावी में रहकर काम करता था। शनिवार को उसे वापस आबूधावी जाना था। जाने से पहले वह समेसी के कलंदरखेड़ा में रहने वाली अपनी बहन नीलम से मिलने अपने चचेरे साले औरंगाबाद निवासी अनिल के साथ गया था। जहां से शाम को घर वाप...