ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, युवक की मौत
झांसी, जून 27 -- झांसी। रक्सा थाना क्षेत्र में भीषण हादसा हुआ। झांसी=शिवपुरी एनएच पर एक रिजॉर्ट के पास तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने रूठी पत्नी को मौसी सास के यहां लिवाने जा रहे बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव सुजोनी (मध्य प्रदेश) व हाल गांव पुनवाली निवासी दयाराम जाटव का 30 वर्षीय बेटा रवि जाटव मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। शुक्रवार को उसका पत्नी रोशनी से झगड़ा हो गया था। वह अपनी मौसी के यहां कोटखेरा गांव चली गई थी। बीती देर रात रवि उसे लिवाने जा रहा था। जैसे ही एक रिजॉर्ट के पास पहुंचा, तभी पीछे से तेज गति से आ रहा ट्रक टक्कर मारता हुआ निकल गया। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बाइक के परखचे उड़ गए। वहीं रवि उछलकर दूर गिरा और ट्रक के पहियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.