प्रयागराज, मार्च 12 -- नवाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। वाराणसी-कानपुर हाईवे पर बुधवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। शहावपुर गांव के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को कुचल दिया। एक ही बाइक पर चार युवक सवार थे। इनमें दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। नवाबगंज पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया। वहीं मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास कर रही है।नवाबगंज थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रक की टक्कर से बाइक सवार चार लोग हादसे का शिकार हो गए। इनमें से दो युवकों की मौत हो चुकी है, जबकि दो की हालत गंभीर हैं। मृतकों की शिनाख्त अभी तक नहीं हो सकी है। बाइक के नंबर के आधार पर शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.