फतेहपुर, फरवरी 12 -- चौडगरा। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर गुरुवार दोपहर को सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। हादसा कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर मोड़ स्थित एक होटल के पास हुआ है। परिजनों ने आरोप लगाया कि हादसे के बाद मौके पर फोन करने के बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची। जबकि गोपालगंज पीएचसी में एंबुलेंस खड़ी थीं। एंबुलेंस के न पहुंचने पर होटल संचालक ने अपनी कार से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हिम्मतपुर थाना बकेवर निवासी 26 वर्षीय अजय अपने पारिवारिक दादा 50 वर्षीय जनार्दन तथा छोटे भाई 20 वर्षीय बबलू के साथ बाइक से फतेहपुर कोर्ट एक मामले की सुनवाई में जा रहे थे। इसी दौरान गोविंदपुर मोड़ के पास उनकी बाइक में ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अजय सहित तीनों घायल हो गए। अजय गंभीर घायल था। घटना के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.