ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, दंपती घायल
कौशाम्बी, जून 11 -- कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र के बारा गांव मोड़ के समीप गुरुवार की शाम को तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दिया। हादसे में गुरौली निवासी रामलाल व उनकी पत्नी श्रीमती को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी कनैली में भर्ती कराया है। घायलों की हालत चिंताजनक बनी है। डॉक्टरों ने दंपती को मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया है। उधर हादसे के बाद मौके से ट्रक छोड़कर चालक फरार हो गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.