बदायूं, जनवरी 1 -- बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव फतेहनगला के पास मंगलवार शाम बाइक में पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। इसके बाद अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे बने यात्री शेड से जा टकराया। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि ट्रक को भी काफी नुकसान पहुंचा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से सीएचसी भिजवाया। वहीं प्राथमिक उपचार के बाद परिवार के लोग घायल को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए। एसआई मोहित कुमार नैन ने बताया कि ट्रक और बाइक दोनों ही बिल्सी से इस्लामनगर की ओर जा रहे थे। फतेह नगला के पास ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार धर्मपाल पुत्र यादराम निवासी गांव सखामई थाना इस्लामनगर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक यात्री शेड से टकरा गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.