ट्रक ने बाइक चालक युवक को मारी टक्कर, मौत
बलरामपुर, मार्च 26 -- बलरामपुर, संवाददाता। उतरौला-बलरामपुर मार्ग पर ग्राम कपौवा के पास सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक चालक युवक को टक्कर मार दी। सड़क हादसे में बाइक चालक युवक की मौत हो गई है। श्रीदत्तगंज की पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक पर एफआईआर दर्ज की है। ट्रक चालक की तलाश के साथ पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। देहात क्षेत्र के ग्राम पेरा निवासी वीरेंद्र ने गुरुवार को बताया कि छोटा भाई विक्की (20) 21 मार्च को बाइक से दोस्तों के साथ रिश्तेदारी में उतरौला जा रहा था। श्रीदत्तगंज के आगे कपौवा गांव के पास दोपहर करीब एक बजे उतरौला की तरफ से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने भाई की बाइक को टक्कर मार दी। ट्रक चालक मौके से भाग गया। भाई को श्रीदत्तगंज के अस्पताल में ले गए। अस्पताल के डॉक्टर ने भाई को मृत घोषित कर दिया। दाह संस्कार के बाद रिपोर्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.