बलरामपुर, अप्रैल 22 -- बलरामपुर, संवाददाता। बलरामपुर-तुलसीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिरिया नाले के पास बाइक पर बैठे युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप को ओवरटेक करने के चक्कर में जोर से टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को सीएचसी तुलसीपुर ले गए, जहां डॉक्टर ने जवाब दे दिया। युवक की हालत गंभीर होने पर उसे सीएचसी तुलसीपुर के डॉक्टर ने लखनऊ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया है। तुलसीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बड़गौ निवासी घिराऊ ने बुधवार को बताया कि उनका बेटा बालेंद्र पाल बाइक से सुबह करीब 10 बजे अपने मित्र अनिल कुमार यादव के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग-730 से होकर तुलसीपुर जा रहा था। रास्ते में सिरिया नाले के पास अनिल कुमार बाथरूम करने गया। मेरा बेटा बाइक पर बैठा था। तभी तुलसीपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बाक्स लदे ओवरलोड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.