बस्ती, अप्रैल 5 -- विक्रमजोत, हिन्दुस्तान संवाद। गोरखपुर-लखनऊ फोरलेन पर शनिवार शाम लोलपुर गांव के पास हुए भीषण सड़क हादसे में एक नवविवाहिता की मौत हो गई। हाससे में बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतका के तीन माह की गर्भवती थी। जानकारी के अनुसार परशुरामपुर थानाक्षेत्र के सांडपुर गांव निवासी दिलशाद (22) पुत्र ताश मोहम्मद अपनी भाभी सहाना (22) पत्नी नेक मोहम्मद को बाइक से अयोध्या अल्ट्रासाउंड कराने के लिए लेकर गया था। दोनों शाम को घर लौट रहे थे। इसी दौरान लोलपुर गांव के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सहाना की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दिलशाद गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने ट्रक को रोक लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पह...