दरभंगा, मार्च 10 -- सिंहवाड़ा। दरभंगा-मुजफ्फरपुर उच्च पथ 27 पर मंगलवार की असुबह लगभग चार बजे तेलिया पोखर चौक पर टाइल्स लदे ट्रक ने बाराती उतार चुकी बस में ठोकर मार दी। ठोकर मारने के बाद ट्रक बस को घसीटते हुए आगे ले गयी। वहां सड़क किनारे स्थित संजय ठाकुर के मार्केट के सामने लगी दो बाइक, एक रिकवरी वान और एक बोलेरो को क्षतिग्रस्त कर दिया। बताया गया है कि मनिहास निवासी प्रभु महतो के बेटे के विवाह से बारात लौटकर तेलिया पोखर चौक के पास पहुंची थी। सड़क किनारे बस खड़ी कर बारात को उतारा गया। बस से अंतिम बारात जैसे ही निकली, मुजफ्फरपुर की ओर से बेलगाम आ रहे ट्रक ने पीछे से बस में ठोकर मार दी। कुछ सेकेंड के अंतराल के कारण दर्जनों बारातियों की जान बच गई। कई गाड़ियों की टक्कर से हुई जोरदार आवाज से आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। बस से निकलकर अपने-अपने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.