झांसी, फरवरी 5 -- चिरगांव थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हुआ। झांसी-कानपुर एनएच पर गांव पहाड़ी के पास तेज रफ्तार ट्रक ने पैदल सड़क पार रहे युवक को कुचल दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई। जिससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव पहाड़ी निवासी हरकिशन (46) बेटा रामदास गुरुवार की शाम कहीं जा रहा था। जैसे ही वह झांसी-कानपुर एनएच पर सड़क पार करने लगा। तभी झांसी की तरफ से तेज गति से आ रहा ट्रक टक्कर मारता हुआ निकल गया। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि हरकिशन उछलकर दूर गिरा और ट्रक के पहियों की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आनन-फानन में राहगीर मदद को दौड़े। सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक सहदेव सिंह, ज्ञान सहित अन्य ने पुलिस बल के साथ मौका-मुआयना किया। उन्होंने लोगों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.