मुंगेर, फरवरी 24 -- बरियारपुर, निज संवाददाता। सोमवार को अहले सुबह बरियारपुर थानाक्षेत्र के काली स्थान रघुनाथपुर के समीप ट्रक एवं पिकअप वैन में जोरदार टक्कर हुई। जिसमें पिकअप वाहन चालक बख्तियारपुर निवासी मुकेश महतो घायल हो गया। ग्रामीणों के सहयोग से उसे प्राथमिक उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जानकारी के अनुसार संतरा से लदे पिकअप वाहन सुल्तानगंज की ओर जा रहा था। इसी दौरान सुल्तानगंज की ओर से आ रही ट्रक से टक्कर हो गयी। पिकअप वाहन का अगला भाग पूरी तरह क्षतिगस्त हो गया। ट्रक चालक मौके पर से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ---------

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...