अंबेडकर नगर, जून 30 -- दुलहूपुर,अम्बेडकरनगर, संवाददाता। जैतपुर थाना क्षेत्र में घर वालों की मर्जी के खिलाफ जिस प्रेमी के साथ जिंदगी बिताने का सपना लेकर एक 21 वर्षीय युवती ने अपने घर की दहलीज पार की थी, उसी रिश्ते का अंत उसकी मौत पर जाकर हुआ। प्रेम विवाह के महज दस दिन बाद युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उस की मुहब्बत की मंजिल मौत का सफर बन कर सामने आयी।मामलें में मृतका के पिता ने पति, सास और ननद पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए आजमगढ़ के महाराजगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। जैतपुर थाना क्षेत्र के किशुनपुर कबिरहा (अभईपुर) गांव निवासी देवतादीन की पुत्री रोली बीते 16 जून को पड़ोसी जनपद आजमगढ़ के महाराजगंज थाना क्षेत्र के हंसीपुर भरोली गांव निवासी अपने प्रेमी मनोज पुत्र सुभाष के साथ चली गई थी। अगले दिन दोनों पक्षों के ...