मुजफ्फरपुर, फरवरी 6 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना के खबरा स्थित एनएच पर शुक्रवार की दोपहर बाइक सवार इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार अभिषेक कुमार उर्फ गुड्डू कुमार (45) को एक तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। इस घटना में वह बुरी तरह जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे माड़ीपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि अभिषेक पटना के पाटलीपुत्रा थाना क्षेत्र के केशरी नगर बैंक कॉलोनी का रहने वाला है। वहीं इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान चलाता है। वह भतीजे के मुंडन में बाइक से दरभंगा जा रहा था। इसी बीच खबड़ा में ट्रक ने उसे रौंद दिया। स्थानीय लोगों ने ट्रक को घेर लिया। चालक और खलासी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। दोनों को थाने पर पूछताछ की जा रही है। चालक मीनापुर के टेंगराहा का रहने वाला है। जबकि खल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.