बिहारशरीफ, अप्रैल 17 -- ट्रक ने दिया चकमा तो बाइक मंदिर से टकराई, युवक की मौत शेखपुरा - बरबीघा एनएच पर रतोईयां नदी पुल के समीप हादसा शहर के बाजिदपुर का रहने वाला था मृतक, जा रहा था शेखपुरा फोटो 17 शेखपुरा 01 - सदर अस्पताल में मृतक के शोकाकुल परिजन। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। ट्रक चालक द्वारा चकमा देने के कारण एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे संतोषी मां के मंदिर से टकरा गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार युवक की सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा शुक्रवार की सुबह को शेखपुरा - बरबीघा एनएच पर रतोईयां नदी पुल के समीप हुआ है। यह भी पढ़ें- परिवहन विभाग ने वाहनों की जांच की मृतक की पहचान शहर के बाजिदपुर निवासी मो अब्दुल माजिद के 25 वर्षीय पुत्र मो निजाम के रूप में हुई है। बताया जाता है कि युवक बाजिदपुर से बाइक पर सवार ...