नई दिल्ली, अप्रैल 10 -- बिहार के अरलवल जिले में सड़क हादसे में एक दारोगा की दर्दनाक मौत हो गई। हैदराबाद से बेलखारा स्टेट हाइवे 68 पर सुखी विगहा के समीप गुरुवार को बाइक से जा रहे एक दारोगा को ट्रक ने कुचल दिया। इस हादसे में 2019 बैच के दारोगा मनु कुमार (31 वर्ष) ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक दारोगा रोहतास के डुमरी गांव के रहने वाले थे। वे वर्ष 2022 से अरवल जिले में पदस्थापित थे। पिछले साल ही उनकी शादी हुई थी। उनकी मौत से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गयी। मिली जानकारी के शहरतेलपा थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर मनु कुमार अपनी बाइक से अरवल जा रहे थे। इसी क्रम में रामपुर थाना क्षेत्र के सुखी बिगहा गांव के समीप ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी हालत में मोनू कुमार को सदर अस्पताल लाया गया जहां पर सदर अस्पताल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.