रुद्रपुर, मार्च 16 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने एक थार को टक्कर मार दी। इसके बाद थार चालक पर ट्रक चढ़ाने का प्रयास किया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बरार नगर फाजलपुर महरौला निवासी करनदीप सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 14 मार्च की देर रात करीब एक बजे वह अपनी थार से इंदिरा चौक होते हुए गावा चौक की ओर जा रहे थे। जब वह अमृत अस्पताल के पास पहुंचे, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रक ने उनकी थार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उनकी थार क्षतिग्रस्त हो गई। बताया कि जब वह गाड़ी से नीचे उतरे तो ट्रक चालक ने उन पर ट्रक चढ़ाने का प्रयास किया और मौके से फरार हो गया। इसके बाद आसपास मौजूद लोगों की मदद से ट्रक का पीछा किया गया। करीब पांच किलोमीटर द...