ट्रक ने तोड़ा बिजली का तार, स्कूटी सवार के गले में फंसा
मेरठ, मई 9 -- कंकरखेड़ा-दांतल रोड पर टूटे बिजली के तार में फंसकर स्कूटी सवार युवक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं क्षेत्र के लोगों ने मार्ग पर लटकते जर्जर बिजली के तारों को लेकर रोष जताया। कहा कि शिकायत के बाद भी संबंधित विभाग इन लटकते तारों को नहीं हटाता। जानकारी के अनुसार श्रद्धापुरी फेस-2 कॉलोनी निवासी सुनील चोपड़ा स्कूटी से कंकरखेड़ा से घर लौट रहे थे। दांतल रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर लटक रहे केबल के तार को तोड़ दिया। इस दौरान स्कूटी से आ रहे सुनील चोपड़ा के गले में वह तार फंस गया। यह भी पढ़ें- खडे़ ट्रक में पीछे से घुसा बाइक सवार, घायल जिससे उनका संतुलन बिगड़ गया और वह गिरकर घायल हो गए। बताया जा रहा है कि गले पर तेज रगड़ लगने से उनका गला कट गया। राहगीरों ने उनकी मदद की और गले पर पट्टी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.