काशीपुर, जनवरी 30 -- जसपुर। गन्ना लेकर चीनी मिल जा रहे किसान की ट्रॉली में ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक चालक और किसान घायल हो गया। शुक्रवार को ग्राम मेघावाला निवासी किसान जसवंत सिंह अपनी ट्रैक्टर ट्रॉली से गन्ना भरकर चीनी मिल नादेही जा रहे थे। इस दौरान फीका पुल के मोड़ पर सामने से आ रहे ट्रक ने ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मार दी। इसमें ट्रॉली टूट कर सड़क किनारे खड्डे में गिर गई। ट्रक का भी आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। राहगीरों और पुलिस ने किसान और ट्रक चालक को बाहर निकाला। नादेही चौकी इंचार्ज संतोष देवरानी ने बताया कि मामले में तहरीर नहीं मिली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.