बुलंदशहर, जून 17 -- गांव नौसाना थाना चौला निवासी आरिफ पुत्र जान मौहम्मद ने थाने में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह अपने नया ट्रेक्टर को चलाकर गुलावठी से दो गाड़ी भूसा ट्रैक्टर की लिफ्ट पर रखकर अपने गांव नौसाना के लिए आ रहा था। बराल चौकी के पास पहुंचने पर पीछे से एक ट्रक ने जोर दार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ट्रेक्टर का चैम्बर फट गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- ट्रक ने ट्रैक्टर में पीछे से मारी टक्कर, रिपोर्ट दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...