ट्रक ने टोटो को मारी टक्कर, दो गंभीर रूप से घायल
मधुबनी, मई 9 -- झंझारपुर, निज संवाददाता। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 27 पर शुक्रवार की देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ। झंझारपुर के अररिया स्थित मिथिला हाट के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने टोटो में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- ट्रक की ठोकर से बाइक सवार जीजा-साली घायलदुर्घटना में घायल लोग इस दुर्घटना में टोटो पर सवार एक 75 वर्षीय वृद्ध समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, घायल यात्री झंझारपुर से गाड़ाटोल की ओर जा रहे थे। जैसे ही टोटो मिथिला हाट के समीप पहुंचना हुआ, पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे जोरदार ठोकर मार दी।घायलों का इलाज टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टोटो सड़क पर ही पलट गयी। दुर्घटना में घोघरडीहा थाना क्षेत्र के गाड़ाटोल निवासी 75 वर्षीय सुबोध राम और मधुबनी निवासी 22 वर्षीय सागर कुमार बुरी तरह जख्मी हो गए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.