गाज़ियाबाद, मार्च 29 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। साहिबाबाद थाना क्षेत्र में मोहन नगर चौराहे के पास तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रही कार में टक्कर मार दी। कार चालक पुलिस को फोन करने के लिए बाहर निकले तो बाइक सवार बदमाश उनका मोबाइल छीनकर ले गए। टीला मोड़ क्षेत्र की शालीमार सिटी में रहने वाले दिलीप कुमार ने पुलिस को बताया कि 13 मार्च की रात वह वैशाली की तरफ से वापस अपने घर शालीमार सिटी लौट रहे थे। मोहन नगर चौराहे के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार में टक्कर मार दी। इसके बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया।हादसे में वह बाल-बाल बचे। सड़क किनारे गाड़ी रोककर वह नीचे उतरे और मोबाइल निकालकर डायल 112 पर कॉल करने लगे। इस दौरान पीछे से एक बाइक सवार वहां पहुंचा और झपट्टा मारकर हाथ से मोबाइल छीनकर ले गया। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। एसीपी साहिबाबाद श्वेत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.