रुडकी, मई 2 -- लक्सर, संवाददाता। बहादरपुर रेलवे फाटक के पास स्कूल से घर लौट रही छात्रा को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, 13 वर्षीय छात्रा पायल पुत्री टीटू निवासी ग्राम मुटकाबाद शनिवार की दोपहर स्कूटी से स्कूल से घर लौट रही थी। बहादरपुर फाटक के समीप पीछे से आ रहे ट्रक ने ओवरटेक करने के प्रयास में स्कूटी को टक्कर मार दी। इससे पायल ट्रक के पहिये की चपेट में आ गई और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.